मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एयर इंडिया ने कई उड़ानें की रद्द, रखरखाव, मौसम और हवाई प्रतिबंधों ने बिगाड़ा सफर; जानें कौन-कौन से रूट पर पड़ी मार

एयर इंडिया ने कई उड़ानें की रद्द, रखरखाव, मौसम और हवाई प्रतिबंधों ने बिगाड़ा सफर; जानें कौन-कौन से रूट पर पड़ी मार

एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जानकारी दी कि तकनीकी जांच बढ़ने, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र पर लगे अस्थायी प्रतिबंधों के चलते कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला मुख्य रूप से सुरक्षा और परिचालन कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए वह पूरी तरह प्रयासरत है और उन्हें रिफंड व फ्लाइट रीशेड्यूलिंग की सुविधा दी जा रही है।
रद्द की गई उड़ानों में यह मार्ग शामिल
दुबई से चेन्नई (AI906), दिल्ली से मेलबर्न (AI308), मेलबर्न से दिल्ली (AI309), दुबई से हैदराबाद (AI2204), पुणे से दिल्ली (AI874), अहमदाबाद से दिल्ली (AI456), हैदराबाद से मुंबई (AI2872), चेन्नई से मुंबई (AI571) इन मार्गों पर परिचालन बाधित होने से यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयर इंडिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि विमानों की नियमित और गहन जांच, देशभर में खराब मौसम की स्थिति, कुछ क्षेत्रों में अस्थायी हवाई प्रतिबंध, इन तीनों वजहों से कई फ्लाइट्स का संचालन फिलहाल संभव नहीं हो पाया।
एयर इंडिया ने कहा है कि जो यात्री प्रभावित हुए हैं, उन्हें या तो पूर्ण रिफंड मिलेगा या फिर मुफ्त में रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया जाएगा। एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाएं कर रहे हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ानों की ताजा स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग करें:
वेबसाइट: www.airindia.com
फ्लाइट स्टेटस लिंक: airindia.com/in/en/manage/flight-status.html
हेल्पलाइन नंबर: 011-69329333, 011-69329999
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि 21 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर बोइंग 787 और 777 विमानों से संचालित उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित की जा रही हैं। यह कदम भी विमानों की समय-समय पर जांच और रखरखाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
एयर इंडिया ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “हम आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। असुविधा के लिए खेद है, परंतु यह कदम आपकी सुरक्षा के हित में उठाया गया है।”
अगर आप आने वाले दिनों में एयर इंडिया से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उड़ान की स्थिति की पहले ही जांच कर लें ताकि किसी भी संभावित समस्या से बचा जा सके।

Share
अगला लेख → हिमाचल के डिप्टी सीएम और विधायक को सोशल मीडिया पर मिली जान स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *