मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हिमाचल के डिप्टी सीएम और विधायक को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल के डिप्टी सीएम और विधायक को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया के जरिए तलवार से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला ऊना जिले के हरोली पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। हरोली युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी ने पुलिस में शिकायत दी कि एक फेसबुक अकाउंट ‘शार्प शूटर नबाही वाला’ ने 6 जून 2025 को एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें एक व्यक्ति अमरीश राणा की फोटो के साथ लिखा गया था – “अभी-अभी अमरीश राणा जी को गगरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार”।
इस पोस्ट पर एक यूजर दिलीप कुमार ने टिप्पणी की – “दोबारा तलवार की मांग कर रही है पब्लिक”, जिस पर ‘शार्प शूटर नबाही वाला’ ने जवाब दिया – “तो इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर ही चलेगी”। इसके बाद एक और यूजर रंदीप ठाकुर के सवाल “किस जुर्म में?” पर ‘शार्प शूटर’ ने जवाब दिया – “वो डिप्टी सीएम और राकेश कालिया जाने।”
शिकायतकर्ता शुभम जोशी का कहना है कि ये टिप्पणियां डिप्टी सीएम और विधायक को परोक्ष रूप से धमकाने की मंशा से की गई हैं। उन्होंने पुलिस को फेसबुक पोस्ट का URL और संबंधित यूजर की जानकारी भी सौंपी है।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में ASP संजीव भाटिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि अमरीश राणा, जो पंजावर (हरोली) का निवासी है, ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के खिलाफ एक वीडियो साझा किया था। इसके बाद किसी अन्य मामले में उसे गगरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर की गई इन धमकियों की डिजिटल फोरेंसिक जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → सीवान से PM मोदी की हुंकार: पंजे-लालटेन की जुगलबंदी ने बिहार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *