मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

सीवान से PM मोदी की हुंकार: पंजे-लालटेन की जुगलबंदी ने बिहार को पलायन का प्रतीक बनाया , अब विकास की नई रफ्तार तय

सीवान से PM मोदी की हुंकार: पंजे-लालटेन की जुगलबंदी ने बिहार को पलायन का प्रतीक बनाया , अब विकास की नई रफ्तार तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के दौरान सीवान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और RJD को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “पंजा और लालटेन के गठजोड़ ने कभी बिहार को अंधेरे में धकेल दिया था, लेकिन अब राज्य तेज़ी से विकास की नई इबारत लिख रहा है।”
प्रधानमंत्री ने सीवान की धरती से हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें जल, बिजली, रेलवे और बुनियादी ढांचे से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य एनडीए नेता मौजूद थे।
PM मोदी ने कहा, “सीवान की यह भूमि देश की आज़ादी के आंदोलन की प्रेरणा रही है। आज यहीं से हम बिहार को नए भविष्य की ओर ले जाने वाले युग की शुरुआत कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने लालू-राज की ओर इशारा करते हुए कहा, “जिस बिहार ने ज्ञान, संस्कृति और नेतृत्व में सदियों तक देश को दिशा दी, उसे कुछ परिवारवादी दलों ने पलायन, अपराध और पिछड़ेपन का चेहरा बना दिया था। हमारे नौजवानों को उस दौर की बदहाली सिर्फ किस्सों में सुनाई देती है। आज जब वे तेज़ रफ्तार विकास देख रहे हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि बीते 20 सालों में कितना कुछ बदला है।”
PM मोदी ने जनसभा में यह भी कहा कि “नीतीश जी और हमारी सरकार ने मिलकर बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाने का काम किया है। लेकिन इतना ही काफी नहीं है। मैं बिहारवासियों को ये भरोसा दिलाता हूं — अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मोदी रुकेगा नहीं, थकेगा नहीं। जब तक हर गरीब, किसान, युवा और महिला को विकास का पूरा लाभ न मिले, तब तक मेरा अभियान रुकेगा नहीं।”
यह दौरा सिर्फ योजनाओं का उद्घाटन नहीं था, बल्कि इसमें 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए एक सशक्त राजनीतिक संदेश भी छिपा था। पीएम मोदी ने जिस अंदाज़ में लालू यादव के गढ़ में विपक्ष पर निशाना साधा, वह साफ दर्शाता है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत और तेज़ होनी तय है।

Share This
अगला लेख → योगिनी एकादशी पर दीपदान से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार, जान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 73% 💨 7 km/h
Dehradun