मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

‘डिग्री चाहिए? कीमत दो, मिल जाएगी!’ – दिल्ली में फर्जी डिग्री माफिया का पर्दाफाश

‘डिग्री चाहिए? कीमत दो, मिल जाएगी!’ – दिल्ली में फर्जी डिग्री माफिया का पर्दाफाश

देश की राजधानी एक बार फिर फर्जीवाड़े के भंवर में… दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर ‘डिग्री माफिया नेटवर्क’ का पर्दाफाश किया है, जिसने न केवल शिक्षा की पवित्रता को कलंकित किया, बल्कि हजारों युवाओं के करियर और सरकारी व्यवस्था को भी खतरे में डाल दिया।
क्राइम ब्रांच ने पांच बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5000 से ज्यादा फर्जी डिग्रियों का डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। ये सभी डिग्रियां B.Tech, B.Pharma, BMS जैसे पेशेवर कोर्सेस की थीं, जिन्हें मोटी रकम लेकर बेचा जाता था।
इस घोटाले का मास्टरमाइंड है विक्की, जो खुद तो सिर्फ दसवीं पास है, लेकिन दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। वहां से वह देशभर के छात्रों को लालच देकर नकली डिग्रियों का झांसा देता था।
उसका नेटवर्क दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और राजस्थान तक फैला हुआ था। आरोपी विवेक गुप्ता, सतबीर सिंह और नारायण अपने-अपने इलाकों से पूरे ऑपरेशन को संभालते थे। एक आरोपी फिलहाल राजस्थान की जेल में बंद है, लेकिन उसका नेटवर्क अब भी सक्रिय था।
ये आरोपी पहले कोचिंग और स्टूडेंट हब वाले क्षेत्रों की पहचान करते थे, वहां कमरा किराए पर लेकर पंपलेट बांटते या मोबाइल के जरिए संपर्क करते थे। कई बार खुद को स्टूडेंट बनाकर कोचिंग में एडमिशन ले लेते और सीधे छात्रों से संपर्क कर डील फाइनल करते।
हर डिग्री के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये की डील होती, और 45 दिन में डिग्री थमा दी जाती।
जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इन नकली डिग्रियों की मदद से कई युवाओं ने सरकारी और निजी नौकरियों में एंट्री पा ली है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि कितने लोग इस रैकेट से डिग्री लेकर नौकरियों में बैठे हैं, और वे अभी किन संस्थानों में कार्यरत हैं।
इस मामले ने यह साफ कर दिया है कि भारत की शिक्षा और भर्ती प्रणाली पर ठोस निगरानी की जरूरत है। एक डिजिटल युग में भी नकली डिग्रियां बनाकर करियर, संस्थानों और सिस्टम को प्रभावित किया जा रहा है।
जॉइंट सीपी सुरेंद्र कुमार ने इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया और बताया कि रैकेट देशभर में फैला हुआ है, जिसमें मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज के नाम पर डिग्रियां बनाई जाती थीं। अब पुलिस जाली डिग्री धारकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
इस पूरे खुलासे के बाद यह स्पष्ट है कि शॉर्टकट की चाहत में करियर नहीं बनता, बल्कि पूरा सिस्टम डगमगाता है। दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई से सिर्फ एक रैकेट नहीं तोड़ा, बल्कि हजारों छात्रों को यह सिखाया कि जालसाजी के रास्ते कभी भी मंज़िल तक नहीं पहुंचाते।
अब सवाल यह है – क्या हम अपनी शिक्षा को इतना सस्ता होने देंगे? क्या फर्जी डिग्रियों का यह सिलसिला अब भी किसी और शहर में ज़िंदा है?
इसका जवाब आने वाला वक्त और पुलिस की अगली जांच तय करेगी…

Share This
अगला लेख → ईरान पर इजरायली कहर, 60 फाइटर जेट्स की धड़धड़ाहट में ढह गई म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun