मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लालू प्रसाद यादव ने फिर भरा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन, तेजस्वी बोले – “हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं”

लालू प्रसाद यादव ने फिर भरा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन, तेजस्वी बोले – “हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को पटना स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
राजद के गठन से लेकर अब तक लालू यादव लगातार पार्टी की कमान संभाले हुए हैं और यह उनका 13वां कार्यकाल हो सकता है। 28 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व कर रहे लालू यादव को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी।
तेजस्वी यादव ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “लालू जी का फिर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना हम सबके लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और हमें भरोसा है कि उनके मार्गदर्शन में राजद आने वाले चुनावों में मजबूती से आगे बढ़ेगा।”
इस नामांकन की प्रक्रिया राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के तहत की गई है। लालू प्रसाद यादव के साथ मंच पर मौजूद नेताओं में तेज प्रताप यादव भी शामिल थे। तेज प्रताप ने इस दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा, “हमें जान का खतरा है, कुछ लोग लगातार हमारे निजी जीवन को बर्बाद करने में लगे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे और ऐसे लोगों को जवाब देंगे।”
राजद में एक बार फिर से पुराने नेतृत्व पर भरोसे की मुहर लगती दिख रही है। कार्यकर्ताओं में जोश है और पूरे घटनाक्रम से यह साफ है कि पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार है।

Share
अगला लेख → यूपी में मानसून के साथ बरसी आफत: वज्रपात से 5 की मौत, 6 लोग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *