मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार, प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा

गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार, प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा

गुजरात की कड़ी और विसावदर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है। पार्टी को दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार, 23 जून को पार्टी के नाम अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा, “मैं एक अनुशासित सिपाही हूं और हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहा हूं। आज हमें सफलता नहीं मिली, लेकिन मैं कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्ध हूं।”
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व – मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक – का आभार व्यक्त किया और कहा कि राजीव गांधी व सोनिया गांधी का मार्गदर्शन उनके जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है।
गोहिल के इस्तीफे के बाद अब अहमदाबाद के दानिलिमदा से विधायक शैलेश परमार को गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि परमार को संगठन में नई ऊर्जा लाने की उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है।
विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की। उन्होंने 75,942 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के किरीट पटेल को 58,388 वोट मिले। कांग्रेस के नितिन रणपरिया महज 5,501 वोट ही जुटा सके और तीसरे स्थान पर रहे। यह वही सीट है जहां से 2022 में AAP ने जीत दर्ज की थी, लेकिन विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव हुआ।
कड़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने 99,742 वोटों के साथ जीत दर्ज की। कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 60,290 वोट मिले जबकि AAP के जगदीश चावड़ा को सिर्फ 3,090 वोट ही मिल सके। यह सीट बीजेपी विधायक के निधन से रिक्त हुई थी।
अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में शक्ति सिंह गोहिल ने लिखा:
“मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। मैं कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। पद आते-जाते हैं, लेकिन पार्टी और उसकी विचारधारा सर्वोपरि होती है। जय कांग्रेस, जय हिंद!”
गुजरात में कांग्रेस की हार ने पार्टी के भीतर हलचल पैदा कर दी है। नए नेतृत्व से उम्मीद की जा रही है कि वह संगठन को मज़बूती देगा और आने वाले चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करेगा।

Share
अगला लेख → यरुशलम और तेल अवीव में गूंजे धमाके, ईरान ने फिर इजरायल पर बो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *