मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

“राजनीति या षड्यंत्र? तेज प्रताप ने खोले पार्टी के अंदर के राज, कहा – जान को है खतरा”

“राजनीति या षड्यंत्र? तेज प्रताप ने खोले पार्टी के अंदर के राज, कहा – जान को है खतरा”

बिहार की सियासत में एक बार फिर भूचाल! लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक सनसनीखेज बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने मीडिया के सामने दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और राजद के ही कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
मुझे डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं झुकने वालों में से नहीं हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मेरी जान को खतरा है।
तेज प्रताप ने दावा किया कि राजद के ही 4-5 नेता मिलकर उनकी छवि को खराब करने और निजी जिंदगी में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये वही लोग हैं जो पर्दे के पीछे से उनके खिलाफ जाल बुन रहे हैं।
तेज प्रताप ने कहा, इन लोगों ने मेरी निजी ज़िंदगी को बर्बाद करने की कोशिश की है, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। चाहे मुझे किसी हद तक जाना पड़े, मैं इन पापी चेहरों को बेनकाब करूंगा।
उन्होंने ये भी कहा कि वे इन नेताओं का नाम लेना नहीं चाहते, क्योंकि “पापियों का नाम भी नहीं लेना चाहिए।”
तेज प्रताप अब मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब सीधे जनता से बात करेंगे और वही लोग तय करेंगे कि कौन सही है और कौन गुनहगार। अब मैं चुप नहीं रहूंगा। जनता को सच्चाई दिखाऊंगा। जो मुझे खत्म करने की सोच रहे हैं, वो खुद मिट जाएंगे।
हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव पार्टी में दरकिनार किए जाने और अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। पार्टी से निकाले जाने के बाद से ही वे लगातार मुखर हैं और अब इस धमाकेदार बयान से राजद की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।
तेज प्रताप यादव का यह बयान बिहार की सियासी गर्मी को और भड़का सकता है। सवाल अब सिर्फ सुरक्षा का नहीं, बल्कि सियासी अस्तित्व की लड़ाई का बनता जा रहा है। क्या यह तेज प्रताप की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत है या पार्टी के भीतर उठने वाली बगावत की चिंगारी? आने वाले दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद दिलचस्प होने वाले हैं !

Share
अगला लेख → बांग्लादेश में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केएम नूरुल हुदा पर ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *