मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अब कांवड़ समितियों को सीधे मिलेगी मदद, टेंडर सिस्टम खत्म – दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

अब कांवड़ समितियों को सीधे मिलेगी मदद, टेंडर सिस्टम खत्म – दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटी समितियों को एक बड़ी राहत दी है। सावन माह में कांवड़ सेवा के लिए अब समितियों को सीधे बैंक खातों में फंड ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ऐलान किया कि अब टेंट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि अब तक जो व्यवस्था थी, उसमें भारी भ्रष्टाचार होता था। टेंडर तो जारी होते थे लेकिन पूरी दिल्ली का काम सिर्फ 2-3 लोगों को ही दे दिया जाता था। करोड़ों रुपए का दिखावा होता था लेकिन सुविधाएं ज़मीनी स्तर तक नहीं पहुंचती थीं। कई समितियों ने शिकायत की थी कि शिविर के आखिरी दिन तक टेंट नहीं लगते थे। लेकिन अब सीधा फंड ट्रांसफर कर सभी रजिस्टर्ड समितियों को कैंप लगाने के लिए सीधे सरकार से पैसा मिलेगा। कोई ठेकेदार नहीं होगा। सिंगल विंडो सिस्टम सभी जरूरी परमिशन 11 डीएम ऑफिसों में 72 घंटे के भीतर दी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जुलाई तक सभी समितियों को रजिस्टर कराना होगा। फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व पहले आवेदन करने वालों को पहले फंड मिलेगा। नई समिति गठित कर मुख्यमंत्री धार्मिक उत्सव समिति बनाई गई है, जिसकी कमान संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा को दी गई है।
फंड चार कैटेगरी में बांटा गया जो — ₹50,000 से ₹10 लाख तक।
50% राशि शुरुआत में, 50% कार्यक्रम के बाद, बिल व खर्चों का ब्यौरा देने के बाद। इस बार हर समिति को 1200 यूनिट बिजली भी मुफ्त मिलेगी।
हर कैंप की जिओ टैगिंग की जाएगी। सभी खर्चों की रिपोर्ट डीएम कार्यालय को देनी होगी। कैंप खत्म होने के तीन महीने के भीतर खर्च का हिसाब देना होगा, तभी शेष राशि जारी होगी। सरकार ने शिविरों के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए भी प्लान बनाया है। एसडीएम और तहसीलदार इस पर विशेष निगरानी रखेंगे। मुख्य्मंत्री रेखा गुप्ता का यह फैसला ना सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि कांवड़ियों की सेवा में जुटी समितियों को सम्मान और सुविधा देने की पहल भी है। इससे सावन में दिल्ली के कांवड़ शिविरों में बेहतर व्यवस्था देखने को मिल सकती है।

Share
अगला लेख → भारत में टेस्ला नहीं बनाएगी कारें, ! मस्क की कंपनी सिर्फ खोल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *