मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

“यात्रीगण कृपया ध्यान दें!” 1 जुलाई से ट्रेन यात्रा होगी महंगी, जानिए कहां-कहां बढ़ेगा किराया

“यात्रीगण कृपया ध्यान दें!” 1 जुलाई से ट्रेन यात्रा होगी महंगी, जानिए कहां-कहां बढ़ेगा किराया

अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकटों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह फैसला रेलवे को हो रहे घाटे और बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है। रेल मंत्रालय ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया है, और किराए में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है। हालांकि, कुछ श्रेणियों के यात्रियों को इस फैसले से राहत भी दी गई है। AC क्लास अब सफर के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज़्यादा देने होंगे।
नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट प्रति किलोमीटर 1 पैसा बढ़ा किराया।
द्वितीय श्रेणी (Second Class) 500 किमी तक कोई बदलाव नहीं। 500 किमी से ज्यादा पर 0.5 पैसे/किमी की बढ़ोतरी।
लोकल ट्रेन और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रोजाना यात्रा करने वालों के लिए ये एक अच्छी खबर है।
रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है और रखरखाव व ईंधन की लागत भी तेजी से बढ़ी है। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह पहला मौका है जब कोरोना महामारी के बाद रेलवे ने किराया बढ़ाने का फैसला किया है। इस बदलाव का असर देशभर के करोड़ों यात्रियों पर होगा। अगर आप अक्सर लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करते हैं, तो इस नए किराए की योजना को ध्यान में रखकर टिकट बुक करें।

Share
अगला लेख → Axiom-4 मिशन: भारत के शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *