मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इटावा कथावाचक विवाद: जाति नहीं, महिलाओं से दुर्व्यवहार बना असल कारण, जांच में नया मोड़

इटावा कथावाचक विवाद: जाति नहीं, महिलाओं से दुर्व्यवहार बना असल कारण, जांच में नया मोड़

उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के दादरपुर गांव में यादव समाज के कथावाचक मुकुट मणि और उनके सहयोगी संत सिंह व्यास पर हुई मारपीट की घटना ने अब नया रुख ले लिया है। पहले इस मामले को कथावाचकों की जाति से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन ताज़ा जानकारी के अनुसार, विवाद की असली वजह कथावाचकों द्वारा कथित रूप से महिलाओं के साथ की गई अभद्रता बताई जा रही है। 21 जून को मुकुट मणि और संत सिंह गांव में कथा करने पहुंचे थे। अगले दिन रात में उनके साथ मारपीट की गई। शुरुआत में इसे जातिगत दुर्व्यवहार का मामला माना गया और चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन अब स्थानीय लोगों और ब्राह्मण महासभा के बयानों के बाद तस्वीर बदलती दिख रही है। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर कथावाचकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि कथावाचकों ने अपनी जाति छुपाई, धार्मिक भावना भड़काई और महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
महिला रेनू तिवारी ने कथावाचकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कथा के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। कथावाचकों के झोले से मिले आधार कार्ड में “अग्निहोत्री” उपनाम होने पर उनकी जाति पर संदेह हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि कथा जानबूझकर खराब की गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने महासभा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कथावाचकों के खिलाफ पहले से कोई आपत्ति थी, तो पहले शिकायत क्यों नहीं दी गई? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कथावाचकों के साथ गलत हुआ तो सपा भी आंदोलन करेगी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अब तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सभी की बातें सुनी गई हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जैसे-जैसे महिलाओं के साथ बदसलूकी की बात सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की राय बदलती दिख रही है। कई लोग अब कह रहे हैं कि यदि कथावाचक ने ऐसा किया है, तो उनके साथ जो हुआ, वह गलत नहीं है। इटावा का यह मामला अब सिर्फ जातिगत विवाद नहीं रहा, बल्कि महिलाओं की गरिमा से जुड़ा मुद्दा बन गया है। पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट है कि समाज की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी पक्ष को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Share This
अगला लेख → 12 लाख की आबादी, 5 हज़ार KM की दूरी… फिर भी क्यों PM मोदी मॉ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun