मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उफनती अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस, 8 लोगों को बचाया गया, 10 अब भी लापता

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उफनती अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस, 8 लोगों को बचाया गया, 10 अब भी लापता

गुरुवार की सुबह करीब 08 बजे रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 8 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बद्रीनाथ की ओर जा रही यह 31-सीटर बस स्टेट बैंक मोड़ के पास संतुलन खो बैठी और सीधा गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री राजस्थान के उदयपुर और गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए हुए थे।
जैसे ही हादसे की खबर मिली, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और अन्य राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेस्क्यू टीमों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और बहाव तेज है, जिससे लापता लोगों की तलाश में मुश्किलें आ रही हैं। लापता यात्रियों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UK 08 PA 7444 है और उसमें कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर भी शामिल था। घटना ने चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। हादसा सुबह 8 बजे स्टेट बैंक मोड़ के, पास हुआ, 31-सीटर बस में कुल 20 लोग सवार थे, अब तक 8 लोग रेस्क्यू, 2 की मौत, 10 लापता, बस बद्रीनाथ जा रही थी, SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में लगे, अलकनंदा में तेज बहाव से राहत कार्य में दिक्कतें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share This
अगला लेख → SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर तीखा हमला, आतंकवाद …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun