मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर कार चलाने का वीडियो वायरल

तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर कार चलाने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की एक महिला ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में रेलवे ट्रैक पर कार चलाकर बवाल काट दिया। इस घटना के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। महिला ने तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर कार चलाई थी। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय निवासियों, रेलवे कर्मचारियों और पुलिस को महिला को कार से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करता देखा जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि महिला आक्रामक थी और मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। उन्होंने बताया कि महिला एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस की पुलिस अधीक्षक (SP) चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला को कार से बाहर निकालने में 20 लोगों की जरूरत पड़ गई थी और महिला कोई सहयोग नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या महिला आत्महत्या की योजना बना रही थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन सहित कम से कम 10 से 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share
अगला लेख → इटावा में कथावाचकों पर कार्रवाई के खिलाफ भड़का यादव समाज, था…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *