मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इटावा में कथावाचकों पर कार्रवाई के खिलाफ भड़का यादव समाज, थाने का घेराव कर जताया विरोध

इटावा में कथावाचकों पर कार्रवाई के खिलाफ भड़का यादव समाज, थाने का घेराव कर जताया विरोध

इटावा जिले में कथावाचकों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे के बाद मामला गरमा गया है। कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव पर फर्जी आधार कार्ड और जाति छिपाकर कथा वाचन करने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में अहीर रेजीमेंट और यादव संगठनों ने थाना बकेवर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कथावाचकों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और गगन यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कथावाचकों के साथ जातिगत आधार पर अत्याचार हुआ है और अब उन्हें ही दोषी बना दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा असंतोष है। बड़ी संख्या में यादव संगठन और अहीर रेजीमेंट के सदस्य एकजुट होकर थाना पहुंचे। उनका कहना है कि कथावाचकों पर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है, जबकि असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटनाक्रम के दौरान कथावाचक संत सिंह यादव ने भावुक होकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हम इतना टूट चुके थे कि जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। हमारे साथ जो हुआ, वैसा किसी के साथ न हो। हमें जाति के नाम पर प्रताड़ित किया गया। हमारी माला छीनी गई, कंठी तोड़ दी गई, मुंडन कर दिया गया। हमारे ऊपर जल या मूत्र फेंका गया, जूते पर नाक रगड़वाई गई। हमारे बच्चों तक को डराया गया। क्या यही इंसाफ है?” पुलिस ने इस मामले में संतुलन बनाते हुए कथावाचकों के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। वहीं कथावाचकों पर धोखाधड़ी और पहचान छिपाने के आरोप में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन, समाज और धार्मिक विश्वासों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर जाति के नाम पर कथित प्रताड़ना की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी ओर पहचान छिपाकर धार्मिक कार्यक्रम करने के आरोप भी गंभीर हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या यह मामला भी राजनीतिक और सामाजिक दबावों के बीच दबकर रह जाएगा।

Share This
अगला लेख → हनीट्रैप का शिकार बना नौसेना जवान, देश की सुरक्षा से किया सौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun