मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर

उधमपुर के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंक विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। वहीं, तीन अन्य आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी रुक-रुक कर अब भी जारी है। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि “इन आतंकियों की तलाश पिछले एक साल से जारी थी। हालांकि मौसम खराब है और कोहरा छाया हुआ है, लेकिन ऑपरेशन बिना रुके जारी है।” भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भी इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया कि, “बसंतगढ़ में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक एक आतंकी मारा गया है। अभियान अभी भी जारी है।” गौरतलब है कि यह सर्च ऑपरेशन ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब कुछ ही दिनों बाद यानी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी आतंकी खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ‘ऑपरेशन बिहाली’ के तहत चल रही इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बल हर मोर्चे पर चौकसी बरत रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंक विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। वहीं, तीन अन्य आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी रुक-रुक कर अब भी जारी है। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि “इन आतंकियों की तलाश पिछले एक साल से जारी थी। हालांकि मौसम खराब है और कोहरा छाया हुआ है, लेकिन ऑपरेशन बिना रुके जारी है।” भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भी इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया कि, “बसंतगढ़ में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक एक आतंकी मारा गया है। अभियान अभी भी जारी है।” गौरतलब है कि यह सर्च ऑपरेशन ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब कुछ ही दिनों बाद यानी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी आतंकी खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ‘ऑपरेशन बिहाली’ के तहत चल रही इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बल हर मोर्चे पर चौकसी बरत रहे हैं।

Share This
अगला लेख → लुधियाना में नीले ड्रम से मिली युवक की लाश, सौरभ-मुस्कान केस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun