मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नोएडा में मेट्रिमोनियल साइट पर मिली दोस्ती ने ली धोखे की शक्ल, युवती से 65 लाख ठगकर फरार हुआ युवक

नोएडा में मेट्रिमोनियल साइट पर मिली दोस्ती ने ली धोखे की शक्ल, युवती से 65 लाख ठगकर फरार हुआ युवक

मेट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती से संपर्क में आया युवक उसे शादी का सपना दिखाकर करीब 65 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। करीब 9 महीने तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद आरोपी अचानक युवती को छोड़कर भाग गया। युवती की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना की शिकार युवती मूल रूप से भोपाल (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है और वर्तमान में नोएडा सेक्टर-56 में रहती है। वह सेक्टर-62 की एक एमएनसी में कार्यरत है। अगस्त 2024 में उसकी मुलाकात एक मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से नेहुल सुराना नाम के युवक से हुई, जो खुद को जयपुर का रहने वाला और व्यवसायी बताता था।युवती को नेहुल की प्रोफाइल और बातचीत अच्छी लगी, जिसके बाद दोनों की मुलाकात सेक्टर-18 के रेडिसन ब्लू होटल में हुई। वहीं युवक ने जल्द शादी करने का वादा किया। मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ समय बाद दोनों नोएडा में ही एक साथ लिव-इन में रहने लगे। लिव-इन के दौरान नेहुल ने युवती को अपने कारोबार में घाटा होने की बात कहकर उससे 25 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा उसने युवती से 40 लाख रुपये का लोन भी पास करवाया, जो रकम उसने खुद इस्तेमाल कर ली। कुल मिलाकर आरोपी ने 65 लाख रुपये की चपत युवती को लगाई। करीब 9 महीने साथ रहने के बाद, नेहुल एक दिन बिना कुछ बताए युवती का घर छोड़कर फरार हो गया। जब युवती ने उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया और मदद करने से मना कर दिया। पीड़िता ने अंततः सेक्टर-58 थाने में FIR दर्ज करवाई। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दो पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। यह मामला न सिर्फ ऑनलाइन डेटिंग और मेट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे भावनात्मक विश्वास का फायदा उठाकर लोगों को आर्थिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और युवती को न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Share
अगला लेख → उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट ने हटा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *