मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रांची से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टायर में खराबी, उड़ान रद्द कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा

रांची से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टायर में खराबी, उड़ान रद्द कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा

शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 925, जो कोलकाता से रांची होते हुए पटना और लखनऊ जाने वाली थी, को उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दिया गया। विमान के टायर में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्य के मुताबिक, विमान की रांची में लैंडिंग के दौरान पायलट को आगे के टायर में हवा कम होने का शक हुआ। पायलट ने तुरंत तकनीकी जांच की मांग की। जांच में पाया गया कि टायर में तकनीकी दोष है, जिसके चलते विमान को उड़ान से पहले ही रोक दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर करीब 3:40 बजे पटना के लिए रवाना होने वाली थी, और वहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन टायर की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई। फ्लाइट रद्द होने की खबर मिलते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई। कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की टीम ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए। पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से रवाना किया गया। लखनऊ के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स में शिफ्ट कर वैकल्पिक रास्ते से भेजा गया। इस पूरी घटना के दौरान एयरपोर्ट स्टाफ और एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्रियों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाए और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी यात्री को ज्यादा परेशानी न हो। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय एक जिम्मेदार कदम माना जा रहा है, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टाली जा सकी।

Share
अगला लेख → कम उम्र से झेला दर्द, 42 की उम्र में थमा सफर: शेफाली जरीवाला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *