मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कांग्रेस ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का किया समर्थन, राहुल और प्रियंका ने जोरदार तरीके से उठाई आवाज

कांग्रेस ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का किया समर्थन, राहुल और प्रियंका ने जोरदार तरीके से उठाई आवाज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस रणनीति को अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भी समर्थन मिलता दिख रहा है।

1 जून, मंगलवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रायबरेली से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, साथ ही वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में अखिलेश के पीडीए फॉर्मूले की सराहना की। राहुल गांधी ने लिखा, “PDA की मजबूत आवाज, मेरे भाई अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। हम सामाजिक न्याय और समानता की इस लड़ाई में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, PDA समाज की सशक्त आवाज अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई! प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और लंबी आयु प्राप्त करें सामाजिक न्याय की लड़ाई में हम एकजुट होकर जीत हासिल करेंगे।

इससे पहले, 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर अखिलेश ने उन्हें बधाई दी थी, जिसमें उन्होंने भी पीडीए का उल्लेख किया था। जवाब में राहुल ने लिखा था, “अखिलेश जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। उत्तर प्रदेश की जनता, खासकर PDA की आवाज को, हम सड़क से लेकर संसद तक और मजबूती से उठाएंगे। मिलकर, डटकर।”गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। हालांकि, विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ अनिश्चितताएं हैं।

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयानों से संकेत मिलता है कि अगर सीटों का सम्मानजनक बंटवारा नहीं हुआ तो गठबंधन पर असर पड़ सकता है। वहीं, हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “जो छोड़कर जाना चाहे, जाए। इंडिया गठबंधन अटूट है, और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”

Share
अगला लेख → 27 आईएमएलसी नोड्स की स्थापना करेगी योगी सरकार, बुंदेलखंड एक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *