मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

शादी की तैयारी कर रहे लोगो के लिए बड़ी खबर,दिसंबर में बढ़ेंगी सोने की कीमतें!

शादी की तैयारी कर रहे लोगो के लिए बड़ी खबर,दिसंबर में बढ़ेंगी सोने की कीमतें!

यदि आप सोने के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर तक सोने की कीमतें फिर से 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती हैं। इस साल अमेरिकी टैरिफ, ऑपरेशन सिंदूर और ईरान-इजरायल युद्ध जैसे वैश्विक घटनाक्रमों के बीच सोने ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है।

ICICI बैंक ग्लोबल मार्केट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोने की कीमतों में तेजी का रुझान 2025 की दूसरी छमाही तक जारी रह सकता है, जिसके चलते साल के अंत तक प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,00,000 रुपये तक पहुंच सकती है।कीमतों में कितना इजाफा हो सकता है?ICICI बैंक ग्लोबल मार्केट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतें मौजूदा 96,500-98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे से बढ़कर 2025 की दूसरी छमाही में 98,500-1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

हाल ही में ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक समझौते की खबरों के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है। फिर भी, इससे पहले सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी थीं। क्या सोने में निवेश फायदेमंद है?सोने की कीमतों में तेजी के कारण इसकी रिटेल मांग में कमी आई है, और आयात भी घटा है। मई में सोने का आयात 2.5 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले महीने 3.1 बिलियन डॉलर था। इसके बावजूद, 2025 में अब तक सोने ने 28% तक का शानदार रिटर्न दिया है। इसलिए, सोना निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में अस्थायी कमी आने पर निवेश से पैसा निकालना सही नहीं है, क्योंकि इससे लंबी अवधि में नुकसान हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने 237.5% का शानदार रिटर्न दिया है, जो इसे एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनाता है।

Share
अगला लेख → डिजिटल अश्लीलता पर हाई कोर्ट सख्त, आरोपी की बेल नामंज़ूर, पु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *