मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

“जेल में डाल दूँगी!” डीएम दिव्या मित्तल ने लेखपाल की हरकतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए जोरदार फटकार लगाई।

“जेल में डाल दूँगी!” डीएम दिव्या मित्तल ने लेखपाल की हरकतों पर गुस्सा जाहिर करते हुए जोरदार फटकार लगाई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डीएम दिव्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे लेखपाल और कानूनगो को कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में डीएम दोनों अधिकारियों को उनकी लापरवाही के लिए डांटते हुए जेल भेजने की चेतावनी तक दे रही हैं।

उन्होंने गुस्से में कहा, “तमाशा बना रखा है, मैं सचमुच तुम्हें जेल भेज दूंगी।”यह मामला सलेमपुर तहसील के एक गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित है। 15 जून को ग्राम प्रधान धनंजय यादव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर अवैध कब्जे की जांच और सड़क की पैमाइश की मांग की थी। लेकिन, अधिकारियों ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को टालते रहे।

5 जुलाई को डीएम दिव्या मित्तल गांव में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पहुंचीं और वहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।इसी दौरान ग्राम प्रधान ने डीएम को अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने की बात बताई। तभी वहां मौजूद लेखपाल ने 6 जुलाई को पैमाइश की तारीख लिखनी शुरू कर दी। यह देखकर डीएम का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को जमकर लताड़ा और कहा, “आपके हस्ताक्षर का मतलब है कि आपने सारी चीजें जांच ली हैं। फिर इसे खाली क्यों छोड़ रहे हैं? या तो आपका हस्ताक्षर फर्जी है या आप लापरवाही बरत रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “ऐसी हरकत दोबारा मेरे सामने मत करना, वरना सचमुच जेल भेज दूंगी।” इसके बाद डीएम ने एसडीएम को मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। इस घटना के बाद कार्रवाई भी की गई और लेखपाल सुभाष गौंड को निलंबित कर दिया गया।

Share
अगला लेख → पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा के मामले आयी चौकाने वाली ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *