मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पंजाब में 10 लाख का फ्री इलाज, जानिए कैसे आपको मिलेगा सेहत कार्ड?

पंजाब में 10 लाख का फ्री इलाज, जानिए कैसे आपको मिलेगा सेहत कार्ड?

पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक और व्यापक स्वास्थ्य योजना शुरू की है। मंगलवार, 8 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया।

इस योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक की मुफ्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह योजना 2 अक्टूबर से लागू होगी, और इसके लिए गांव-गांव में शिविर आयोजित कर हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज पंजाब के लिए एक क्रांतिकारी दिन है। यह योजना गरीबों के जीवन को पूरी तरह बदल देगी। भारत जैसे देश में बीमारी आने पर परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाता है। यह कदम कई साल पहले उठाया जाना चाहिए था।” उन्होंने जोर देकर कहा कि AAP की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं, और इनके बिना देश का विकास संभव नहीं है।

केजरीवाल ने जापान और सिंगापुर का उदाहरण देते हुए बताया कि इन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार कर वैश्विक स्तर पर प्रगति हासिल की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए, हालांकि कुछ जगहों पर इन्हें बंद किया जा रहा है। वहीं, पंजाब में अब तक 881 मोहल्ला क्लिनिक स्थापित हो चुके हैं, और जल्द ही 200 और क्लिनिक शुरू होने से इनकी संख्या 1000 तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में सरकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स को भी पूरा लाभ मिलेगा।

Share
अगला लेख → चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान 'देशभर में होगा वो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *