मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्टंटिंग के विरुद्ध मिशन मोड में योगी सरकार,प्रत्येक जिलों में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोकस

स्टंटिंग के विरुद्ध मिशन मोड में योगी सरकार,प्रत्येक जिलों में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोकस

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कुपोषण के उन्मूलन और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए संभव अभियान 5.0 का क्रियान्वयन जोर-शोर से चल रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों में अतिगंभीर कुपोषण का चिन्हांकन, चिकित्सीय उपचार और स्टंटिंग (नाटापन) की दर में कमी लाना है। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बच्चों और महिलाओं के शारीरिक व मानसिक विकास को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि बीते 7 जुलाई को योगी सरकार ने संभव अभियान 5.0 का शुभारंभ किया था। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सबसे अधिक स्टंटिंग वाले 100-100 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है, जहां स्टंटिंग की पहचान, निगरानी और न्यूट्रिशन ट्रैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन केंद्रों की सघन निगरानी के लिए प्रत्येक जनपद में ब्लॉक और जनपद स्तर के 100 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

14 जुलाई 2025 को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय से जूम वेबिनार के माध्यम से सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके बाद 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में पहली बार एक साथ स्टंटिंग की पहचान और न्यूट्रिशन ट्रैकिंग के लिए विशेष मापन और निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य अधिकारी आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर ग्रोथ मॉनिटरिंग प्रक्रिया की जांच की। यह प्रक्रिया बच्चों के पोषण स्तर का सटीक आकलन करने और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू किए गए इस अभियान का लक्ष्य कुपोषण के कारण होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा को समाप्त करना है। नोडल अधिकारियों द्वारा एकत्रित रिपोर्ट्स के आधार पर प्रत्येक माह जिला पोषण समिति की बैठक में स्टंटिंग की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इन बैठकों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सकारात्मक परिणामों वाले आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में चिन्हित किया जाएगा, ताकि अन्य केंद्र इनसे प्रेरणा ले सकें।

योगी सरकार का यह प्रयास बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण स्तर में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। संभव अभियान 5.0 न केवल कुपोषण के खिलाफ जंग को मजबूत कर रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश को स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share
अगला लेख → मुख्यमंत्री योगी की पहल से पुनर्जीवित हुई नून नदी, फिर लौटी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *