मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जब कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति को पीटा

जब कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति को पीटा

पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट या अनबन ज्यादा तब बढ़ जाती है जब पति-पत्नी के जीवन में तीसरे की एंट्री होती है. ऐसा ही आज जोधपुर न्यायालय परिषद में देखने को मिला. एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी साली के साथ रहने लगा तो पत्नी ने कोर्ट परिसर के बाहर खुलेआम सड़क पर पीट दिया.

वहां खड़े अन्य रिश्तेदार मौके से भाग गए वहीं लोगों के बीच बचाव किया, उस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले जाया गया. मौके पर मौजूद युवक ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

यह घटना तलाक की सुनवाई के दौरान हुई, जहां पति-पत्नी न्यायालय में हाज़िर हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित महिला ने जैसे ही अपने पति को अदालत में झूठ बोलते हुए सुना, वह अपना आपा खो बैठी और सबके सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी. घटना को देखकर कोर्ट परिसर में मौजूद लोग दंग रह गए.

महिला का आरोप है कि उसका पति पिछले कई वर्षों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है और अब वह अपनी साली के साथ अलग रहकर ऐशो आराम की ज़िंदगी बिता रहा है. महिला का कहना है कि उसने कई बार सुलह की कोशिश की, लेकिन पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

उदय मंदिर पुलिस थाना अधिकारी सीताराम खोजा टीम के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया और माहौल शांत कराया. दोनों पति-पत्नी को थाने ले जाया गया.

घटना का वीडियो कोर्ट परिसर में मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को अपने पति के साथ मारपीट करते और गुस्से में उसकी शिकायत करते हुए साफ़ देखा जा सकता है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share
अगला लेख → विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमिय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *