मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कुशीनगर में छांगुर गैंग जैसी साजिश का पर्दाफाश: हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण और देह व्यापार की योजना, महिला समेत 4 गिरफ्तार

कुशीनगर में छांगुर गैंग जैसी साजिश का पर्दाफाश: हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण और देह व्यापार की योजना, महिला समेत 4 गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर में भी छांगुर की तरह धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में पुलिस ने दो दिनों में आधा दर्जन मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग की मास्टरमांइड के महिला है जो नाबालिग हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें घर से भगाने में मदद करती थी. पुलिस ने तीन लड़कियों को मुंबई से बरामद किया है.

कुशीनगर की रामकोला पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने 3 हिन्दू लड़कियों को झांसे में लेकर धर्मांतरण कराया और उनसे दुष्कर्म भी किया.खबर के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार टोला खैरटवा में रहने वाले प्रेम मधेशिया ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी. पिता ने गांव के ही अरमान पुत्र अमरूदीन व उसके साथी हमदम पर लगाया. इससे पहले भी एक और शिकायत में पीड़ित रामचरित प्रसाद ने भी इसी तरह की शिकायत की थी.

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी युवक गांव के आसपास की हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल मे फंसाते थे. इस काम में जेहरुनिशा उनकी मदद करती थी. आरोपियों ने खैरटवा टोला में रहने वाले हिन्दू परिवार की दो नाबालिग लड़कियों और उनकी सहेली को भी अपने जाल में फंसा लिया.

इस गैंग ने तीनों लड़कियों पर खूब पैसा उड़ाया और उन्हें गिफ्ट देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद तीनों का चुपके से धर्मांतरण करा दिया. धर्मांतरण के बाद तीनों युवक इन लड़कियों को अपने साथ मुंबई ले गए जहां उनसे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो धर्मांतरण के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में तीनों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया है और महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ये गैंग हिन्दू लड़कियों का धर्मांतरण करके उनसे दुष्कर्म करते और जिस्मफरोशी के धंधे में भी डाल देते थे. पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है.

Share
अगला लेख → उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला: फारूक अब्दुल्ला या चौधरी रमजान,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *