मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला: फारूक अब्दुल्ला या चौधरी रमजान, कौन जाएगा राज्यसभा?

उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला: फारूक अब्दुल्ला या चौधरी रमजान, कौन जाएगा राज्यसभा?

नेशनल कांफ्रेंस (NC) की ओर से इस बार किसको भेजेगी राज्यसभा, इस बात को लेकर चर्चा है. पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का नाम भी रेस में है और साथ ही चौधरी मुहम्मद रमजान को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है.

सूत्रों की मानें तो एनसी ने अपने अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मंत्री चौधरी मुहम्मद रमजान को राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है. इतना ही नहीं, एक संभावित तीसरी राज्यसभा सीट के तौर पर सहयोगी दल कांग्रेस के किसी नेता राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी हो रही है, जिसे एनसी-कांग्रेस गठबंधन हथियाने की कोशिश में है.

हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने एक और प्लान बैकअप में रखा है. अगर कांग्रेस के साथ किसी भी मतभेद की स्थिति बनती है तो पार्टी कोषाध्यक्ष और सीएम उमर अब्दुल्ला के करीबी शम्मी ओबेरॉय को भी तीसरी संभावित सीट से राज्यसभा भेजा जा सकता है. इसपर नेशनल कांफ्रेंस गंभीरता से विचार कर रही है.

एक सवाल यह भी उठता है कि जब कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस का सहयोग किया तो फि कैबिनेट में शामिल क्यों नहीं हुई? इसपर कांग्रेस की ओर से जवाब भी आया है. पार्टी का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देगी, उसके नेता कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे. इसके बावजूद, कांग्रेस उमर अब्दुल्ला सरकार को बाहर से समर्थन देती रहेगी.

Share
अगला लेख → मुंबई क्राइम ब्रांच को ड्रग्स रैकेट मामले में मिली बड़ी सफलता

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *