मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़, 7 लोगों की मौत और कई घायल

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़, 7 लोगों की मौत और कई घायल

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ मची है और इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. वहीं हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है.

इस हादसे को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ, घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है.

वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.

Share
अगला लेख → "पाकिस्तान का दोहरा चेहरा: ईरान पर हमले की निंदा के बाद अमेर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *