मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेरठ में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, एक युवक हिरासत में

मेरठ में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, एक युवक हिरासत में

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार (26 जुलाई) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात राधने वाली गली के पास हुई, जहां व्यापारी अबरार को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह दुकान से अपने घर खाना खाने जा रहा था. अचानक एक युवक ने उसके पास आकर गोली चला दी, जिससे अबरार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

इस घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और अबरार को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अबरार की मौत की खबर से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है.

मौके पर सीओ कोतवाली के साथ कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. वहीं मौके से एक युवक उजैर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है.

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका है. हालांकि, अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Share
अगला लेख → किडनी की सेहत, जीवन की रक्षा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *