मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रक्षाबंधन पर बन रहा शुभ संयोग – 3 साल बाद बना बेहद शुभ योग, इस बार पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी

रक्षाबंधन पर बन रहा शुभ संयोग – 3 साल बाद बना बेहद शुभ योग, इस बार पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा, यानी बहनें सुबह से लेकर शाम तक कभी भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। पिछले तीन वर्षों से भद्रा की वजह से राखी बांधने में देरी होती रही थी, लेकिन इस बार पूरा दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। ऐसे में यह रक्षाबंधन न केवल रिश्तों को और मजबूत करेगा, बल्कि एक विशेष संयोग के चलते यादगार भी बन जाएगा।

इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास रहने वाला है। 9 अगस्त 2025 को पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा, क्योंकि भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा पर आमतौर पर भद्रा रहती है और भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। पिछले तीन साल से यही कारण रहा कि बहनों को राखी बांधने के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन इस बार भद्रा 8 और 9 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद समाप्त हो जाएगी, जिससे 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पूरा दिन शुभ रहेगा।

अब बताते है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त 2025 दिन शनिवार को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी। आमतौर पर पूर्णिमा के दिन भद्रा की उपस्थिति होती है, जो शुभ कार्यों में बाधा मानी जाती है। भद्रा, सूर्य देव की पुत्री और शनि देव की बहन मानी जाती हैं, और उनका वास कभी पृथ्वी, कभी पाताल और कभी स्वर्ग लोक में होता है।
जब भद्रा का वास पृथ्वी पर होता है, तो वह अशुभ मानी जाती है और ऐसे समय में राखी बांधना वर्जित होता है। यही कारण है कि पिछले वर्षों में रक्षाबंधन के दिन भद्रा दोष के कारण बहनों को समय विशेष तक इंतजार करना पड़ा।

लेकिन इस बार अच्छी खबर यह है कि भद्रा 8 और 9 अगस्त की मध्यरात्रि में ही समाप्त हो जाएगी, जिससे 9 अगस्त को पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। इतना ही नहीं, इस रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो इस पर्व को और अधिक मंगलकारी और फलदायी बना देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योगों में किए गए कार्य शुभ फलदायी होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Share
अगला लेख → IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाक भिड़ंत पर दिग्गजों की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *