मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नए टैरिफ के बीच भारतीय बाजार में गिरावट

नए टैरिफ के बीच भारतीय बाजार में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत नए टैरिफ के बाद घरेलू बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है. वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितता और एशियाई बाजार में गिरावट के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 1 अगस्त 2025 को सेंसेक्स 175 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 24,750 के नीचे जाकर कारोबार कर रहा है. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है.

भारत-यूएस के बीच बातचीत पर फोकस

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार का कहना है कि जुलाई में निफ्टी में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद अगस्त के पहले ही दिन बाजार में गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि टैरिफ से संबंधित खबरों का अभी बाजार पर जबरदस्त असर बना रहेगा.

हालांकि, नए टैरिफ की दरें 7 अगस्त को लागू होंगी, और उसके पहले अमेरिका के साथ अन्य देशों को बातचीत का मौका दिया गया है. इससे टैरिफ की दरों में नरमी आने की संभावना बनी हुई है. इस महीने की शुरुआत में संभावित बातचीत के अगले दौर के बाद टैरिफ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.

एक दिन पहले भी गिरावट

एक दिन पहले गुरुवार को BSE पर 30 कंपनियों वाला सेंसेक्स 296 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE पर निफ्टी 50 भी 86.70 अंक यानी 0.35 प्रतिशत लुढ़ककर 24,768.35 अंक पर बंद हुआ..

Share
अगला लेख → संसद में हंगामे को लेकर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला,स्पीकर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *