मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मऊ में बाढ़ में फंसे हुए 21 बाढ़ पीड़ितो को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया

मऊ में बाढ़ में फंसे हुए 21 बाढ़ पीड़ितो को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मे आम जनजीवन के सुरक्षार्थ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत बीती रात (दिनांकः11/12.08.2025) को डायल 112 पर मो0नं0 9598839732 व 6392084170 से सूचना प्राप्त हुयी कि एक बड़ी नाव में ग्राम रसूलपुर मोर्चा थाना क्षेत्र दोहरीघाट के कुल 21 लोग गोरखपुर क्षेत्र में उनके द्वारा बनाये गये पाही/डेरा पर नदी का पानी बढ़ जाने के कारण वे सभी पाही/डेरा से जान बचाने के लिए रसूलपुर मोर्चा थाना क्षेत्र दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किये थे, कि बीच नदी में तेज बहाव होने के कारण उनकी नाव का इंजन खराब हो गया जिसके कारण नाव घाघरा नदी की तेज धार में बहने लगी जो अपने रास्ते से भटक कर देवरिया जनपद की तरफ करीब 04 कि0मी0 दूर चली गयी।

नदी में एक स्थान पर पाट व ऊंचा टीला में उनकी नाव फंसने के कारण वह वही रुक गयी है, जहाँ से उनके सभी सम्पर्क टूट गये। डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा एक रेस्क्यू आपरेशन प्रारम्भ किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी घोसी , क्षेत्राधिकारी मधुबन , प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट, प्रभारी निरीक्षक मधुबन को अन्य पुलिस बल की टीम बनाकर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट मय फोर्स द्वारा गौरीशंकर घाट दोहरीघाट में प्रतिस्थापित 34 वी वाहनी पीएसी की फ्लड कम्पनी व कुछ स्थानीय गोताखोरो के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी मधुबन व प्रभारी निरीक्षक मधुबन की टीम अन्य स्थानीय लोगो के साथ मौके पर पहुंचे दोनो टीमो के द्वारा घाघरा नदी के तेज बहाव मे फंसे ग्रामीणो की जिन्दगियों को बचाने के प्रयास व रेस्क्यू आपरेशन प्रारम्भ किया गया इसी बीच पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जनपद गोरखपुर पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया गया, जनपद गोरखपुर मे प्रतिस्थापित एसडीआरएफ की टीम को भी गोरखपुर से प्रस्थान कराया गया, सभी टीमें एक साथ मिलकर रेस्क्यू आपरेशन पूर्ण करते हुए घाघरा नदी के बीच धार मे फंसे हुये कुल सभी 21 बाढ़ पीड़ितो (महिला, पुरुष व बच्चो) को नदी से उन्हे सुरक्षित बाहर निकालकर सभी को उनके परिजनो को सुपुर्द कराया गया । इस कार्यवाही से घाघरा नदी थाना क्षेत्र दोहरीघाट/मधुबन के किनारे रह रहे लोगो में सुरक्षा की भावना जागृति हुई और मौके पर गांव वालो द्वारा जनपद मऊ पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

Share
अगला लेख → IPL 2026 की नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *