मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

IPL 2026 की नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल?

IPL 2026 की नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल?

आईपीएल 2026 की नीलामी अब कुछ ही महीनों दूर है और सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेंशन और रिलीज लिस्ट पर काम कर रही हैं. ऐसे में अगर टीमें कुछ अनुभवी लेकिन हाल के सीजन में फ्लॉप साबित हुए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला करती हैं, तो उनके लिए नीलामी में खरीदार ढूंढना बेहद मुश्किल हो सकता है, क्योंकि टीमें अब ज्यादा फिट और फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ियों की तरफ देख रही हैं.

1- अजिंक्य रहाणे- कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था. साथ ही टीम ने इन्हें कप्तानी भी सौंपी थी. 37 साल के रहाणे का बल्ले से तो ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा. लेकिन कप्तान के तौर पर वो टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए. केकेआर प्वाइंट्स टेबल पर 8वें पायदान पर रही.

2- विजय शंकर- चेन्नई सुपर किंग्स ने विजय को ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में शामिल किया था. लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. विजय ने एक अर्धशतक की बदौलत 6 मैच में 118 रन बनाए.

3- मोहित शर्मा- आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले मोहित की उम्र लगभग 37 साल है. मोहित का आईपीएल 2025 प्रदर्शन बेहद खराब रहा. मोहित ने 8 मैच खेलकर लगभग 129 की औसत और 11 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 2 विकेट लिए.

4- ईशांत शर्मा- भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे. 37 साल के ईशांत का प्रदर्शन एकदम खराब रहा. ईशांत ने 7 मैच में सिर्फ 4 विकेट लिए. उनका औसत लगभग 52 और इकॉनमी रेट 11 के आस-पास रहा.

5- दीपक हुड्डा- चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल दीपक हुड्डा का प्रदर्शन बिल्कुल निराशाजनक रहा. दीपक को 7 मैचों में खेलने का मौका मिला. दीपक ने इस दौरान सिर्फ 31 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 6.20 और स्ट्राइक रेट 75.61 का रहा.

Share
अगला लेख → लखनऊ मेट्रो न्यूज़: फेज 1B को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *