मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

विपक्ष से PM मोदी की अपील: राधाकृष्णन का दीजिए समर्थन, NDA सांसदों से भी करवाई मुलाक़ात

विपक्ष से PM मोदी की अपील: राधाकृष्णन का दीजिए समर्थन, NDA सांसदों से भी करवाई मुलाक़ात

नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित भी किया। इस दौरान पीएम ने राधाकृष्णन का एनडीए सांसदों से परिचय भी करवाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्षी नेताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे राधाकृष्णन जी का समर्थन करें। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने न केवल विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा जताई, बल्कि इस दौरान राधाकृष्णन जी को एनडीए (NDA) सांसदों से भी मिलवाया।

सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राधाकृष्णन जी के अनुभव, उनकी ईमानदार छवि और कामकाज को रेखांकित किया तथा विपक्ष से “सर्वसम्मति” का समर्थन जुटाने पर ज़ोर दिया।

जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की यह पहल विपक्ष से संवाद बढ़ाने और बड़े राजनीतिक संदेश देने की कोशिश भी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मोदी सरकार एक तरह से “राधाकृष्णन कार्ड” खेलकर व्यापक सहमति हासिल करना चाहती है।

Share
अगला लेख → जेलेंस्की-ट्रंप की डील का इनसाइड स्टोरी: 100 अरब डॉलर के हथि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *