मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली के मंडावली इलाके में गणपति पंडाल के सामने युवक की चाकू से निर्मम हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली के मंडावली इलाके में गणपति पंडाल के सामने युवक की चाकू से निर्मम हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली के मंडावली इलाके में गणेश चतुर्थी के दौरान एक बड़ा अपराध सामने आया है। राजेंद्र पार्क स्थित गणपति पंडाल के पास बुधवार देर रात एक युवक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना अचानक हुई, हमलावर युवक पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी शिनाख्त और वारदात के पीछे कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

गणपति पंडाल में लोग उत्सव मना रहे थे, लेकिन इस हत्या ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली है और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मृतक और आरोपी के बीच किसी पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

इस घटना के बाद गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है ताकि शांति कायम रह सके।

Share
अगला लेख → नोएडा में आईफोन गिफ्ट का झांसा देकर व्यक्ति से किस्तों में ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *