मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दरभंगा में BPSC शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर उठा शक

दरभंगा में BPSC शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर उठा शक

बिहार के दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधपुर टोला सोनपुर में प्रभारी हेडमास्टर और BPSC शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर की अचानक गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार शाम को हुई, जब राजेश स्कूल से लगभग 200 मीटर दूर गंगौली वार्ड नंबर 6 में गंगौली स्थित चन्ना झा के पोखर के पास पहुंचे थे।

बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो गोली सीने और पेट में लगी। गोली लगने के बाद घायलों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक पर सवार होकर विद्यालय जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में गिर पड़ने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक राजेश मधुबनी के सुगापट्टी गांव के निवासी थे और चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। वे लगभग चार साल पहले BPSC से शिक्षक पद पर नियुक्त हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका स्कूल की एक महिला शिक्षिका से प्रेम-संबंध था, जो शादीशुदा थी। इस मामले को लेकर महिला शिक्षिका के पति ने राजेश ठाकुर को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। वही इस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है और संभावित अपराधियों की तलाश में जुटी है। दरभंगा में इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दे रही है।

Share
अगला लेख → रिलायंस AGM 2025: रिटेल और जियो IPO पर नजरें टिकीं, 44 लाख न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *