मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘हॉन्टेड 3D’ के सीक्वल का डरावना टीजर रिलीज, मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती कर रहे हैं कमबैक

‘हॉन्टेड 3D’ के सीक्वल का डरावना टीजर रिलीज, मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती कर रहे हैं कमबैक

बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3D हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का सीक्वल अब दर्शकों के सामने आ गया है। फिल्म का डरावना टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ नामक इस सीक्वल का निर्देशन विक्रम भट्ट ने ही किया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए मिमोह अपने अभिनय करियर में बड़ा comeback करने जा रहे हैं।

टीजर में एक सुनसान जंगल, काली घटाओं के बीच एक रहस्यमय हवेली और अजीब आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो दर्शकों को एक खौफनाक अनुभव के लिए तैयार कर रही हैं। मिमोह चक्रवर्ती और अन्य कलाकारों के साथ भूत-प्रेत की कहानी को जीवंत किया गया है।

पहली फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ साल 2011 में रिलीज हुई थी और बॉलीवुड में एक तरह से हॉरर थ्रिलर की नई परिभाषा स्थापित की थी। अब 14 साल बाद यह नया पार्ट 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

निर्माता आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने फिल्म को लेकर उत्साह जताया है और कहा है कि यह सीक्वल पहला पार्ट से भी ज्यादा डरावना और मनोरंजक होगा।

यह टीजर हॉरर फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह भरने वाला है, जो एक बार फिर विक्रम भट्ट के निर्देशन में भूतिया और थ्रिलर वाले अनुभव का आनंद उठाने के लिए तैयार हैं।

Share
अगला लेख → Ganesh Visarjan Muhurat 2025: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *