मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

“राजस्थान के चूरू में 12 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, सहेली चांदनी ने पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश”

“राजस्थान के चूरू में 12 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, सहेली चांदनी ने पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश”

राजस्थान के चूरू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल के मासूम की अपनी मां के पास जाने की जिद ने उसकी जान ले ली. मासूम को मौत के घाट उतारने वाली आरोपी महिला मृतक बच्ची की मां की सहेली है.

DSP दरजाराम ने बताया कि मृतक 12 साल की मासूम की मां और आरोपी महिला चांदनी दोनों सहेली थीं. लक्ष्मी की मां की परिवार की हालत आर्थिक रूप से कमजोर होने पर, मासूम की मां ने मासूम को अपनी सहेली चांदनी को पालने के लिए करीब डेढ़ माह पहले दिया था.

3 सितंबर को 12 साल की मासूम अपनी मां के पास जाने की जिद करने लगी और अपनी मां के पास जाने की इसी जिद ने लक्ष्मी की जान ले ली. DSP दरजाराम ने बताया कि 12 साल की मासूम की मौत के बाद उसकी मां ने आरोपी महिला चांदनी के खिलाफ सुजानगढ़ के कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि मासूम के बार-बार घर जाने और मां के पास जाने की जिद करने पर आरोपी महिला चांदनी ने 12 साल की मासूम को पहले लकड़ी से पीटा और फिर लात मारी, जिससे लक्ष्मी के पेट में गहरी चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गई.

DSP दरजाराम ने बताया कि आरोपी महिला बस पकड़कर सुजानगढ़ से फरार होने की फिराक में थी, कि तभी उसे दर्ज मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया.

Share
अगला लेख → “झारखंड के गुमला में दर्दनाक हादसा: पिक-अप वैन के ठोकर से 12…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *