मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

लखनऊ- रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर पत्नी-बेटे की हत्या

लखनऊ- रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर पत्नी-बेटे की हत्या

लखनऊ – राजधानी लखनऊ के वीआईपी माने जाने वाले इलाके गौतमपल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गयी है। घटना भारतीय रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेयी के सरकारी आवास पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बाजपेयी के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। मर्डर से राजधानी में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। खुद डीजीपी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिए

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, ‘रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आरडी बाजपेयी की पत्नी और बेटे की लाश उनके रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में मिली है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।’

चर्चा यह भी चल रही है कि दोनों की हत्या घर में डकैती की वारदात के दौरान हुई है। हालांकि पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह लूट की वारदात नहीं लगती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *