मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर छुआ 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज, अक्षय-अरशद की जोड़ी ने मचाया धमाल l

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर छुआ 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज, अक्षय-अरशद की जोड़ी ने मचाया धमाल l

बॉलीवुड के कोर्ट रूम कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ की तीसरी किस्त l ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में छा गई है। 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 130 मिलियन (13 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है, जो इस फ्रैंचाइज़ी के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और प्यार को दर्शाता है।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की लोकप्रिय जोड़ी इस फिल्म में पहली बार आमने-सामने कोर्ट रूम में जज ट्रिपाठी के सामने मुकदमा लड़ती नज़र आएगी। ट्रेलर में दोनों ‘जॉली’ अपनी-अपनी बचकानी एक्टिंग, मजेदार तकरार और तेज दिमाग के साथ खूब हंसी-मजाक करते हुए दिखाए गए हैं।

निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, गजराज राव, हुमा कुरैशी और अमृता राव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी में किसानों के मुद्दे को न्यायिक लड़ाई के माध्यम से उठाया गया है।

फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं, और इसे ब्लॉकबस्टर बनने वाला बता रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ‘जब दो जॉली आमने-सामने होते हैं, तब मज़ा दोगुना हो जाता है।’

‘जॉली एलएलबी 3’ की सफलता की गारंटी इस ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया से जाहिर होती है, और बॉक्स ऑफिस पर इसकी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This
अगला लेख → यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- 'सीएम योगी के नेतृत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun