मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बदलते मौसम में खांसी-जुकाम का खतरा बढ़ा, जानिए कारण और घरेलू नुस्खे से बचाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंडी हवाएं, ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतें परेशान करती हैं। असल में जब मौसम अचानक बदलता है तो शरीर को तापमान के हिसाब से ढालने में समय लगता है और इसी वजह से हमारी इम्युनिटी क्षमता कमजोर हो जाती है। इस समय वायरस और बैक्टीरिया जल्दी हमला करते हैं और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।
इस मौसम में ठंडी या बासी चीजें खाने से बचना चाहिए। प्रदूषण और धूल-मिट्टी भी बड़ी वजह है, क्योंकि इससे गले और नाक में एलर्जी बढ़ जाती है। भीड़-भाड़ वाली जगह पर रहने से संक्रमण और तेजी से फैल सकता है।
अगर खांसी-जुकाम से बचना है तो सबसे जरूरी है कि अपने कपड़ों पर ध्यान दें। सुबह-शाम हल्की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बार-बार हाथ धोएं, साफ-सफाई का ख्याल रखें और ताजे भोजन का सेवन करें। ज्यादा ठंडी चीजें खाने-पीने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
घरेलू नुस्खों से भी खांसी-जुकाम में आराम पाया जा सकता है। अदरक और शहद का मिश्रण गले की खराश और खांसी में बहुत फायदेमंद है। हल्दी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक होता है। तुलसी, अदरक और दालचीनी से बना काढ़ा शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। इसके अलावा गर्म पानी की भाप लेना और नमक वाले पानी से गरारे करना भी तुरंत राहत पहुंचाता है।
यानी बदलते मौसम में खांसी-जुकाम आम समस्या है, लेकिन थोड़ी सावधानी और घरेलू उपाय अपनाकर इसे आसानी से काबू में किया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी और सही दिनचर्या ही मौसमी बीमारियों से बचने का सबसे असरदार तरीका है।

Share
अगला लेख → बारिश भी न रोक सकी युवाओ का जज़्बा: लखनऊ कौशल विकास महोत्सव …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *