मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

‘महाअवतार नरसिम्हा’ ने OTT पर रचा इतिहास, रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से हटा रहा रिकॉर्ड l

‘महाअवतार नरसिम्हा’ ने OTT पर रचा इतिहास, रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से हटा रहा रिकॉर्ड l

भारत की ब्लॉकबस्टर एनीमेशन फिल्म ‘महाअवतार नरसिम्हा’ अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और इसके रिलीज होते ही इसने नई सफलता के रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। कन्नड़ निर्देशक अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह पौराणिक महाकाव्य 19 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ।

निर्माता हौम्बाले फिल्म्स और क्लाइम प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म ने थिएटर में जबरदस्त कमाई की थी। मात्र 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के 8 दिनों में 60.5 करोड़ की कमाई कर चुकी थी और कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक व्यापार कर चुकी है। यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनीमेटेड फिल्म बन गई है।

‘महाअवतार नरसिम्हा’ में भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कथा को जीवंत रूप में दिखाया गया है, जिसमें धर्म की रक्षा के लिए नरसिम्हा का अवतार लेकर राक्षस हिरण्यकश्यपु का संहार किया जाता है। फिल्म की कहानी प्रह्लाद की भक्ति और भगवान विष्णु के महाअवतार नरसिम्हा की महिमा पर आधारित है।

नेटफ्लिक्स ने अपनी आधिकारिक X (ट्विटर) प्रोफाइल पर कहा, “शेर की गर्जना एक साम्राज्य को ढहा सकती है। महाअवतार नरसिम्हा देखिए, 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर।” फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश भर और विश्व के दर्शक इसे आसानी से देख सकें।

फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों से भी बेशुमार प्रशंसा बटोरी है, खासकर इसके भावनात्मक कथानक, भव्य एनिमेशन और पौराणिक विषय वस्तु के कारण। यह फिल्म महाअवतार सिनेेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है, जिसके अंतर्गत आगामी वर्षों में सात अन्य पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्में भी बनाई जाएंगी।

निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा कि इस फिल्म का मकसद भारतीय पौराणिक विरासत को नई पीढ़ी तक ले जाना है और उन्हें देश की संस्कृति से जोड़ना है।

Share
अगला लेख → राहुल गांधी का 'हाइड्रोजन बम' बिहार में महागठबंधन को कर रहा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *