मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

मूंगफली को किस तरह खाना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका l

मूंगफली को किस तरह खाना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका l

मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, आयरन, कैल्शियम और कई अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एनर्जी देती है, मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके अलावा मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं तथा दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

भुनी हुई मूंगफली खाएं: मूंगफली को बिना तेल के हल्का भूनना चाहिए। भुनी हुई मूंगफली ज्यादा सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक होती है, जो आसानी से पचती भी है। इसे नमक या मसाला लगाकर खाने से बचें क्योंकि इससे एसिडिटी और पेट की समस्या हो सकती है.

मूंगफली भिगोकर खाएं: खासकर सर्दियों में रात को 20 से 25 मूंगफली के दाने पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को अधिक फायदे मिलते हैं.

नाश्ते के बाद या शाम को खाएं: मूंगफली को सुबह नाश्ते के बाद या शाम के वक्त खाना उत्तम माना जाता है। रात के खाने के बाद इसे खाने से बचें क्योंकि इससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.

दिन में एक से दो मुट्ठी (लगभग 25-50 ग्राम) मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है। इससे ज्यादा मात्रा में खाने से पेट खराब हो सकता है और कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है.

छोटे बच्चों के लिए गुड़ और मूंगफली की टिक्की भी बनाई जा सकती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट और एनर्जी देती है। इसके अलावा मूंगफली की चटनी, मूंगफली की सब्जी या मूंगफली का हलवा भी पौष्टिक विकल्प हैं.

मूंगफली को सही तरीके से खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भुनी हुई या भिगोई हुई मूंगफली को नाश्ते के बाद या शाम को खाने से शरीर और बालों की सेहत एक साथ सुधरती है। इसके अलावा मूंगफली का सीमित और नियमित सेवन आपके दिल, हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है।

फालतू तेल, नमक या मसालों से बचें और मूंगफली को प्राकृतिक रूप से लेकर अपने स्वास्थ्य में सुधार करें। किसी भी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.कम उम्र में सफेद बालों की समस्या अब सामान्य होती जा रही है, लेकिन नारियल तेल में काली मेहंदी और काले तिल मिलाकर लगाने पर बालों का रंग धीरे-धीरे प्राकृतिक काले रंग में बदल सकता है। नारियल तेल बालों को पोषण देता है और काली मेहंदी या काले तिल के साथ नियमित उपयोग से बाल घने और मजबूत होते हैं। इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर मालिश करें और हफ्ते में 2 बार उपयोग करें, नतीजे धैर्य से मिलेंगे। यह घरेलू उपाय बालों की रंगत सुधारने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है.

Share This
अगला लेख → रेलवे में बड़ी भर्ती: जूनियर इंजीनियर समेत 2570 पदों पर निकल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,542 +43 (+0.05%)
निफ्टी 24,584 +13 (+0.05%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun