मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

झांसी में निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष की पत्नी ने की खुदकुशी, मां के फोन न उठाने पर खुला मामला

झांसी में निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष की पत्नी ने की खुदकुशी, मां के फोन न उठाने पर खुला मामला

झांसी से एक दुखद खबर सामने आई है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद, जिन्हें लोग एसके बाबा के नाम से जानते हैं, उनकी पत्नी नीलू रैकवार का शव बुधवार सुबह उनके किराए के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 37 साल की नीलू रैकवार पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थीं। उनके दो बच्चे हैं जो इस समय अपने पिता के पास सीपरी थाना क्षेत्र के नया गांव में रहते हैं। बताया गया है कि दीवाली के दिन नीलू अपने बच्चों से मिलने ससुराल गई थीं, जहां उनका परिवारवालों से विवाद हो गया। इसके बाद वह वापस अपने किराए के घर लौट आई थीं।

बुधवार सुबह नीलू की मां रेखा ने जब उन्हें फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन न उठाने पर उन्हें कुछ गलत होने की आशंका हुई। वे तुरंत बेटी के घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां नीलू का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घर से कई जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीलू के पति शिवकुमार निषाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के करीबी माने जाते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और विवाद दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → “सीमांचल की राजनीति में सियासी भूचाल: जोकीहाट में दो भाई, ती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *