मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या, बीजेपी नेता पर हत्या का आरोप पार्टी ने उसे लेटर जारी कर दिखाया बाहर का रास्ता

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या, बीजेपी नेता पर हत्या का आरोप पार्टी ने उसे लेटर जारी कर दिखाया बाहर का रास्ता

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप स्थानीय बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगे हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र नागर और उनके साथियों ने पहले किसान रामस्वरूप धाकड़ की बेरहमी से पिटाई की, और जब वह ज़मीन पर गिर गए, तो उन पर अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से आरोपी नेता महेंद्र नागर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस बीच बीजेपी ने भी कड़ा कदम उठाते हुए महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया, जिसमें साफ लिखा गया कि इस तरह की हिंसक और आपराधिक हरकतें पार्टी में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

मामले के दौरान सबसे दुखद पहलू यह रहा कि घटना उस समय हुई जब किसान अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहा था। अचानक नेता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला शुरू कर दिया। जब किसान की बेटियां अपने पिता को बचाने दौड़ीं, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई।

गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। ग्रामीणों में गुस्सा है और लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सत्ता और पद के घमंड में इंसानियत किस हद तक कुचली जा सकती है।

Share
अगला लेख → जबरदस्त बाढ़, तेज हवाएं और सागर में उछले तट — चक्रवाती तूफान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *