मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

भारतीय सेना ने LAC पार नहीं की, कहा चीनी सैनिकों ने चलाई गोली

भारतीय सेना ने LAC पार नहीं की, कहा चीनी सैनिकों ने चलाई गोली

नई दिल्ली – भारतीय सेना ने चीन के आरोपों को नकारते हुए कहा की भारतीय सेना ने ना तो एलएसी पर किसी तरह की आक्रामक कदम नहीं उठाया. फायरिंग चीन की तरफ से हुई.

भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, ”भारत सीमा पर सेना की तैनाती कम करने और शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चीन हालात को बिगाड़ने वाली और उकसाने वाली कार्रवाई कर रहा है. भारत ने एलएसी को कभी क्रॉस नहीं किया. फायरिंग समेत भारत ने कोई भी आक्रामक कार्रवाई नहीं की है. चीन की सेना आक्रमक रुख के साथ लगातार समझौते का उल्लंघन कर रही है. जबकि सैन्य और राजनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है.”

कल शाम की घटना को लेकर सेना ने कहा,सात सितंबर को चीनी सेना ने एलएसी पर भारत के एक फॉर्वर्ड पोजीशन के करीब जाने की कोशिश की, तब हमारी सेना ने पीछा किया. चीन ने हमारे जवानों को धमकाने के लिए कुछ राउंड हवा में फायरिंग की. उकसावे के बावजूद भारतीय जवानों ने पूरी तरह शांति और परिपक्वता का परिचय दिया.

सेना ने आगे कहा,भारतीय सेना शांति कायम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत का संकल्प भी मजबूत है. विवाद पर चीनी सेना का बयान अपनी जनता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भ्रमित करने के लिए है.

Share
अगला लेख → सेल्समेन को तालिबानी सजा,युवक गिरफ्तार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *