मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी (DFO) विकास नायक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 68.800 के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही एक्सयूवी-700 से टकरा गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो-एन हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही थी। माइलस्टोन 68.800 के पास चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इसके बाद वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा की लेन में जा पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही एक्सयूवी-700 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

एक्सयूवी-700 में इटावा के DFO विकास नायक, उनके चालक देवांश समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम, पीआरबी 5618, नगला खंगर थाना पुलिस और सहायक सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सैफई पीजीआई पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकास नायक और चालक देवांश ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद इटावा वन विभाग के कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी भी सैफई अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस चौकी भेजा गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा सामान्य कराया गया।

डिप्टी एसपी सिरसागंज चंचल त्यागी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में इटावा के DFO समेत दो लोगों की मृत्यु हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह स्कॉर्पियो चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share
अगला लेख → सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *