मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में

UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने छह अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

बीजेपी ने वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को दोबारा मौका दिया गया है। त्रिपाठी इस सीट से लगातार तीन बार निर्वाचित हो चुके हैं। अब बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर वह चौथी बार चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके नाम को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, जिसके बाद अब पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल 11 सीटों पर यह चुनाव होना है। इनमें पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठकें और विधानसभा स्तर पर शिक्षक-स्नातक सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी भी की जा रही है।

इन चुनावों के जरिए विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। बीजेपी की ओर से छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद अब संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

विधान परिषद की इन 11 सीटों के चुनाव को उत्तर प्रदेश की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों का प्रदर्शन चर्चा में रहेगा।

Share
अगला लेख → आतंकवाद पर भारत की चिंता नहीं समझी तो रिश्तों पर असर पड़ेगा,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *