मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सेल्समेन को तालिबानी सजा,युवक गिरफ्तार

सेल्समेन को तालिबानी सजा,युवक गिरफ्तार

हापुड़ – नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक शराब की दुकान में सेल्समेन कपिल की तालिबानी सजा का वीडियो सामने आया है यहाँ मामूली कहासुनी को लेकर देशी शराब के सेल्समेन के एक युवक अमित को लाठी डंडो से बड़ी बेरहमी से पीटा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी सेल्समेन और युवक को गिरफ्तार कर लिया है वही पुलिस ने दोनों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

नगर के गांव सबली गेट के पास देशी शराब का ठेका है। देशी शराब पर आनंद विहार निवासी सेल्समैन कपिल है। सोमवार दोपहर कुछ युवक ठेके से शराब खरीदने के लिए पहुंचे थे यहाँ  किसी बात को लेकर सेल्समैन व उक्त युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। फिर क्या था सेल्समेन ने युवक को लाठी डंडो से जमकर पीटना शुरू कर दिया। सेल्समेन द्वारा तालिबानी सजा का वीडियो रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाईल में बनाकर वायरल कर दिया। जब वायरल वीडियो पुलिस और आबकारी विभाग के पास तक पहुंचा तो अधिकारियो में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल मामले में दोनों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया । और दोनों को हिरासत में लेलिया वही अब पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है।

Share
अगला लेख → करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संजय राउत का पुतला फूंक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *