मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

मेरठ में प्रेमी को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

मेरठ में प्रेमी को पीट पीट कर  मौत के घाट उतारा

मेरठ – एक युवक को मोहब्बत में मौत दे दी गई। युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। किठौर के कायस्थ बडढा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक निसार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और अपनी जाँच में जुट गई।

मामला थाना किठौर इलाके के कायस्थ बढ्डा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले ईशाक अली के बेटे निसार का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पहले भी कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला खत्म होने के बजाय बढ़ता चला गया। आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के विवाद में अदालत, रईस, शोकीन और अय्यूब ने निसार पर लाठी-डंडों से खूब वार किए और जब निसार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल रईस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने 307 में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान रईस की मौत हो गई और इसके बाद पुलिस ने मुकदमा 302 में तरमीम कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। परिजन इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बता रहें हैं, जबकि पुलिस बुग्गी खड़ा करने को लेकर विवाद कह रही है।

Share
अगला लेख → लॉकडाउन के दौरान जान गवाने वाले प्रवासी मजदूरों का आकड़ा केंद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *