मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लॉकडाउन के दौरान जान गवाने वाले प्रवासी मजदूरों का आकड़ा केंद्र सरकार के पास नहीं

लॉकडाउन के दौरान जान गवाने वाले प्रवासी मजदूरों का आकड़ा केंद्र सरकार के पास नहीं

नई दिल्ली – संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. COVID -19 के चलते सदन में लिखकर सवाल जवाब किए जा रहे है. सत्र के पहले दिन विपक्ष के कई सांसदों ने सरकार को घेरते हुए पूछा की लॉकडाउन के चलते देश में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई. इस सवाल पर सरकार की ओर से कहा गया कि, उसके पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है की LOCKDOWN के दौरान कितने प्रवासी मजदूरों की मौत हुई.

सरकार से प्रवासी मजदूरों के बारे में कई अहम सवाल किए गए. क्या सरकार प्रवासी मजदूरों के आंकड़े को पहचानने में गलती कर गई. क्या सरकार के पास ऐसा आंकड़ा है कि लॉकडाउन के दौरान कितने मजदूरों की मौत हुई है क्योंकि हजारों मजदूरों के मरने की बात सामने आई है. इसके अलावा सवाल पूछा गया कि क्या सरकार ने सभी राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में राशन दिया है, अगर हां तो उसकी जानकारी दें. इसके साथ लिखित सवाल में कोरोना संकट के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए अन्य कदमों की जानकारी मांगी गई.

लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लिखित में दिया. जवाब में कहा गया है कि भारत ने एक देश के तौर पर जिसमें केंद्र-राज्य सरकार, लोकल बॉडी भी शामिल है ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई डेटा नहीं है.

Share
अगला लेख → मीनाक्षी लेखी समेत कई सांसद कोरोना संक्रमित पाए गए

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *