मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

पुलिस और फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में कुलपति, कुलसचिव के पद जल्द होंगे सृजत

पुलिस और फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में कुलपति, कुलसचिव के पद जल्द होंगे सृजत

लखनऊ – यूपी में पुलिस और फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। विश्वविद्यालय के लिए कुलपति, कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी के पद जल्द सृजित किए जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि भौतिकी, प्रलेख, आग्नेयास्त्र, रसायन, विष, जीव विज्ञान, डीएनए, साइबर क्राइम, व्यवहार एवं विधि विभाग शामिल हैं। इन विभागों के लिए प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पदों सहित कुल 496 पद प्रस्तावित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना में तकनीकी सहयोग के लिए गुजरात फोरेंसिक यूनिवर्सिटी गांधीनगर के अलावा इजराइल से भी एमओयू करने की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र स्थित पिपरसण्ड गांव में विश्वविद्यालय के लिए 35.16 एकड़ भूमि का प्रबंध कर लिया गया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं को विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रदेश में फोरेंसिक लैब तथा साइबर थाने की स्थापना की जा रही है। ऐसे अपराधों की विवेचना एवं अभियोजन के लिए अपने पुलिस तंत्र एवं अभियोजकों को साइबर अपराध के क्षेत्र में दक्ष बनाया जाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। विश्वविद्यालय में यूपी के अलावा देश के अन्य अन्य राज्यों के साथ ही पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान, मालद्वीव व श्रीलंका आदि के छात्र भी पढ़ सकेंगे।

Share
अगला लेख → लखनऊ- दवाओं के कीमतों में इजाफा, इन दवाओं की बढ़ी कीमतें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *