मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई में भर्ती

लखनऊ – राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह जो कि कल्याण सिंह के पोते हैं ने बताया कि लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य ठीक न होता देख विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया। सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया है। वह फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं।

कोरोना से मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी की मौत हो चुकी है। कुछ मंत्री अभी भी कोरोना संक्रमण के चलते होम क्वारंटीन में हैं। पंचायत राजमंत्री भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी भी होम आइसोलेशन में हैं। कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं

Share
अगला लेख → पुलिस और फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में कुलपति, कुलसचिव के प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *